Posts

Showing posts from August, 2017

डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को लताड़ा

Image
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दिनों सीधे तौर पर चेतावनी दी और कहा कि पाकिस्तान जिस तरह आतंकवादियों के लिए स्वर्ग बनता जा रहा है, अमेरिका अब और इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। दक्षिण एशिया मे अमेरिकी सुरक्षा नीतियों के बारे में बात करते हुये ट्रंप ने स्पष्ट इशारा करते हुये कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को जिस तरह से सुरक्षित पनाह दे रहा है, अमेरिका इस पर अब और चुप नहीं बैठ सकता। ट्रंप ने स्पष्ट चेतावनी देते हुये कहा कि अपराधियों और आतंकियों को आश्रय देना पाकिस्तान को बहुत महंगा पड़ेगा। पाकिस्तान को उसकी औकात बताते हुये ट्रंप ने कहा कि हमने पाकिस्तान को अरबों डॉलर दिये हैं लेकिन बदले में पाकिस्तान उन्हीं अपराधियों और आतंकियों को शरण देता रहा है जिनसे हम लगातार लड़ते रहे हैं, जिसे अब हम बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। पाकिस्तान को सीधी चेतावनी देते हुये ट्रंप ने कहा या तो पाकिस्तान सुधर जाये अन्यथा अब हम बताएँगे नहीं सीधे हमला करेंगे।  एक ओर ट्रंप ने जहाँ पाकिस्तान को लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ा वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान सहित दक्षिण एशिया में शांति और सुरक्षा कि दिशा में ...

खत्म होगा खेल तीन तलाक का

Image
देश की सर्वाधिक चर्चित, विवादित और जटिल सामाजिक मुद्दों में से एक तीन तलाक पर पिछले एक साल से चला आ रहा विवाद आज लगभग थम सा गया जब सुप्रीम कोर्ट के पाँच सदस्यीय बेंच में से तीन जजों ने तीन तलाक को असंवैधानिक करार दिया। जिन तीन जजों ने तीन तलाक को असंवैधानिक बताते हुये इसका विरोध किया वे हैं क्रमशः जस्टिस कुरियन जोसेफ, जस्टिस नरीमन और जस्टिस यू यू ललित। इन तीनों ने जस्टिस नज़ीर और चीफ़ जस्टिस खेहर की राय का विरोध किया  और नतीजतन कोर्ट ने इस व्यवस्था को पूरी तरह से खारिज करते हुये संसद से 6 महीने के अंदर इस बाबत कानून बनाने को कहा।  आज से लगभग एक साल पहले उत्तराखंड के काशीपुर की एक महिला शायरा बानो के द्वारा दायर एक याचिका ने पूरे देश में एक जबरदस्त हलचल पैदा कर दिया था। बाद में एक के बाद एक अन्य कई लोगों ने भी इसका समर्थन किया और शायरा के साथ इस मुहिम में आ खड़े हुये थे। शायरा ने न सिर्फ तीन तलाक का विरोध किया बल्कि उन अन्य इस्लामिक परम्पराओं का भी पुरजोर विरोध किया था जिसके कारण अधिकांश मुस्लिम महिलाओं को विभिन्न प्रकार की सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक यातनाओं से गुजरना प...