डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को लताड़ा
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दिनों सीधे तौर पर चेतावनी दी और कहा कि पाकिस्तान जिस तरह आतंकवादियों के लिए स्वर्ग बनता जा रहा है, अमेरिका अब और इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। दक्षिण एशिया मे अमेरिकी सुरक्षा नीतियों के बारे में बात करते हुये ट्रंप ने स्पष्ट इशारा करते हुये कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को जिस तरह से सुरक्षित पनाह दे रहा है, अमेरिका इस पर अब और चुप नहीं बैठ सकता। ट्रंप ने स्पष्ट चेतावनी देते हुये कहा कि अपराधियों और आतंकियों को आश्रय देना पाकिस्तान को बहुत महंगा पड़ेगा।
पाकिस्तान को उसकी औकात बताते हुये ट्रंप ने कहा कि हमने पाकिस्तान को अरबों डॉलर दिये हैं लेकिन बदले में पाकिस्तान उन्हीं अपराधियों और आतंकियों को शरण देता रहा है जिनसे हम लगातार लड़ते रहे हैं, जिसे अब हम बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। पाकिस्तान को सीधी चेतावनी देते हुये ट्रंप ने कहा या तो पाकिस्तान सुधर जाये अन्यथा अब हम बताएँगे नहीं सीधे हमला करेंगे।
एक ओर ट्रंप ने जहाँ पाकिस्तान को लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ा वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान सहित दक्षिण एशिया में शांति और सुरक्षा कि दिशा में भारत के योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
*तस्वीर सौजन्य : गूगल

Comments
Post a Comment